विधानसभा में अश्विनी शर्मा ने अमृतपाल को लेकर बड़ी बात कह दी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब भाजपा ने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का स्वागत किया है। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा है कि देश विरोधी काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है और इस मामले में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर इन चीजों पर काम करने की जरूरत है क्योंकि हर काम में राजनीति अच्छी नहीं होती। अश्विनी शर्मा ने कहा कि सिख न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश की शान हैं और हम इसका सम्मान करते हैं लेकिन कुछ लोग जो सिखों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, बाकी सिखों को उनके खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।

इस बीच, भाजपा विधायक जंगी राम महाजन ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल कह रहा है कि जिन लोगों के खिलाफ एनएसए दर्ज किया गया है, उन्हें कानूनी मदद दी जाएगी, यह बहुत गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सपोर्ट नहीं करना चाहिए, यह काम अच्छा नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts