बरनाला पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Published On

2 किलो 7 ग्राम हेरोइन और विदेशी पिस्तौल बरामद

  • पाकिस्तान से हवाला फंडिंग और एजेंटों से संपर्क का खुलासा

बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Barnala News: बरनाला पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो 7 ग्राम हेरोइन और एक विदेशी 9 एमएम पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के संबंध पाकिस्तान में बैठे नशा और हथियार तस्करों से हैं और इन्हें हवाला के जरिए लाखों रुपये की फंडिंग मिली थी, जिसका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया गया।

पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप सिंह चाहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप उर्फ गगन निवासी गांव हमीदी (जिला बरनाला), राजकरण सिंह निवासी फाजिल्का और सारज सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इन तीनों पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। पहले गगनदीप को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से 307 ग्राम नशीला पदार्थ मिला था। पूछताछ के बाद राजकरण सिंह और सारज सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर तीनों से 2 किलो 7 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद हुई। Barnala News

डीआईजी चाहल ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच से खुलासा हुआ है कि उनके संबंध पाकिस्तान में बैठे हाजी नामक एजेंट से हैं, जो इन्हें निर्देश देता था। आरोपी कई बार पाकिस्तान में भारत के बीएसएफ चौकियों और संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें भी भेज चुके हैं। गगनदीप सिंह पर नशा तस्करी से जुड़े चार केस पहले से दर्ज हैं, जबकि सारज सिंह पर भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें और कई आरोपियों के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:– निवेश करके मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts