Bathinda News: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बठिंडा छावनी, 4 जवान शहीद, इलाका सील

Published On

बठिंडा। बठिंडा के आर्मी एरिया को सील कर दिया गया है। बठिंडा छावनी में हुई एक घटना के बाद छावनी में किसी को घुसने नहीं दिया जा रहा है। सेना भी पुलिस को कुछ नहीं बता रही है। गोली मारने की घटना बताई जा रही है। सेना अपने स्तर पर मामले को संभाल रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छावनी में सुबह 5 बजे फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 4 जवान शहीद हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के आर्मी एरिया में फायरिंग हुई है। इसके बाद छावनी क्षेत्र को सील कर दिया गया है। घटना के बाद किसी को भी छावनी में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

उधर, सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने बयान जारी कर कहा है कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के 4 बजकर 35 मिनट पर हुई गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। स्टेशन की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को सक्रिय कर दिया गया। सैन्य क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और सील कर दिया गया है। सर्च आॅपरेशन जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts