पैदल जा रहे व्यक्ति से टकराया बाइक, दोनों घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। स्थानीय सीतो रोड फाटक पर एक बाईक पैदल जा रहे व्यक्ति से टकरा गया जिससे दोनों घायल (Injured) हो गए। लेकिन पैदल जा रहे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार गांव राजांवाली निवासी करीब 17 वर्षीय बिंदर पुत्र जगदीश जो कि सीतो रोड पर एक वैल्डिंग की दुकान पर काम करता है। Abohar News

बीती रात वह अपने बाईक पर सवार होकर शहर से वापिस घर जाने के लिए निकला तो जैसे ही वह सीतो फाटक के निकट पहुंचा तो उसका बाईक अनियंत्रित होकर पंजपीर टिब्बा निवासी राम कुमार पुत्र राम नरायण से टकरा गया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए जबकि राम नारायण को अधिक चोटें आई। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– मकान की छत गिरने से गर्भवती महिला सहित तीन की मौत, एक घायल

About The Author

Related Posts