Road Accident: मलौद में सवारियों से भरी बस पलटी, दर्जन भर घायल

Published On

खन्ना (सच कहूँ न्यूज)। Khanna News: खन्ना के कस्बा मलौद में सवारियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। हादसा महिला कार चालक की गलती से हुआ। वहीं हादसे के बाद महिला अपनी कार सहित फरार हो गई। घायलों को मलौद सिविल अस्पताल भर्ती कराया। हादसे में जानी नुकसान से बचाव रहा। Ludhiana News

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बस राड़ा साहिब से मलौद जा रही थी। कूहली गांव के रास्ते के नजदीक एक इंडिका कार, जिसे महिला चला रही थी। उसने लापरवाही से कार चलाते हुए बस की तरफ सीधी कर दी। कार को बचाते हुए बस रजवाहे की पटरी पर चढ़ गई और पलट गई। राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाल सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल मलौद की डा. सरबजीत कौर ने बताया कि उनके पास छह महिलाओं को इलाज के लिए लाया गया, इनकी हालत ठीक है। दो के सिर में चोट है। इन सभी का इलाज किया जा रहा है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– Farmer News: किसानों की आय और कृषि उपज बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

About The Author

Related Posts