पवित्र अवतार दिवस को समर्पित कैबिनेट मंत्री ने मलोट में लगाया पौधा

Published On

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। डॉ. बलजीत कौर, सामाजिक सुरक्षा, स्त्री व बाल विकास विभाग, मंत्री पंजाब ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र अवतार दिवस को समर्पित डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम मलोट में पौधा लगाया। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा इंचार्ज जशन बराड़, शहरी प्रधान कर्मजीत शर्मा, पीए अरश व वार्ड 22 के इंचार्ज व जिला कोआर्डीनेटर कृष्ण मिड्डा भी उपस्थित थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा बड़ी संख्या में लगाए जा रहे पौधों की प्रशंसा करते कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने में डेरा सच्चा सौदा का अह्म रोल है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण को प्रदूर्षित होने से बचाने के लिए पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक मलोट के जिम्मेवार रमेश ठकराल इन्सां, अमरजीत सिंह बिट्टा इन्सां, सतपाल इन्सां, शंभु इन्सां, गोपाल इन्सां, संजीव धमीजा इन्सां, सेवादार सुनील इन्सां, मोहित भोला इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां, रामपाल इन्सां, भूपिन्द्र सिंह इन्सां, परसराम इन्सां, राम सरुप इन्सां, सोना इन्सां, विशू इन्सां, राहित इन्सां व मनी इन्सां उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts