भाजपा में मर्ज होगी कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी, कैप्टन को मिलेगी बड़ी जिम्मेदार

Published On

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय हो सकता है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन ने नई पार्टी बनाई थी। आपको बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी के साथ पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की वार्ता हुई थी। बताया जा रहा है कि कैप्टन को नया आॅफर मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कैप्टन अमरिन्द्र सिंह को उपराष्टÑपति के लिए नाम दिया जा सकता है। अगले हफ्ते कैप्टन सर्जरी कराकर लंदर से लौटने के बाद इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

कई कांग्रेसी नेता भाजपा में चले गए

वहीं आपको बता दें कि पिछले वर्ष अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी थी, और भाजपा में शामिल हो गए थे। पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के मंत्री सुनील जाखड़ के साथ चार अन्य नेता राजकुमार वेरका, सुंदर श्याम अरोड़ा, बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत सिंह ने हाल ही में भाजपा में ज्वाइन किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts