कार ट्रक में टक्कर, दो महिलाओं की मौत

Published On

फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। फिल्लौर-नकोदर मार्ग पर सोमवार को एक कार की एक ट्रक से सीधी टक्कर हो जाने की दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाएं और कार चालक घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि कार यात्री एक विवाह समारोह में शरीक होने के बाद लुधियाना जा रही थी। दुर्घटना में बलबीर कोर और हरभजन कौर की मौत हो गयी। घायलों में कुलविंदर कौर, हरलीन कौर और कार चालक विजय कुमार शामिल हैं जिन्हें पहले फिल्लौर के अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन गंभीर अवस्था के कारण लुधियाना रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक सुल्खान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts