कार चालक ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव निहालखेड़ा के निकट आज एक तेज गति कार चालक ने बाईक सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया जहां व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया गया। Abohar News

जानकारी के अनुसार घल्लू निवासी टहल सिंह पुत्र हाकम सिंह और उसकी पत्नी कांता बाई आज अपने बाईक पर सवार होकर रोज की भांति निहालखेड़ा में बनी अपनी दुकान पर आ रहे थे कि रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज गति कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और खुद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों पति पत्नी सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसके पति को काफी अंदरुनी चोंटें आने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया गया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– हिमाचल में पहले ब्यास ने मचाई तबाही, अब भूस्खलन ने बढ़ाईं मुश्किलें

About The Author

Related Posts