डीसी के जाली हस्ताक्षर करने के मामले में क्लर्क गिरफ्तार

Published On

खुद ही साइन कर जमा करवा देता था फीस | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। Patiala News: पटियाला के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की पीएलए ब्रांच में डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे के हथियार लाइसेंस के फार्मों पर जाली हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में डिप्टी कमिश्नर की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने पीएलए ब्रांच के क्लर्क प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रवीन कुमार ने डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे के फॉर्म पर जाली हस्ताक्षर करके हथियार लाइसेंस के फॉर्म की फीस भर दी। Patiala News

वह यह काम पिछले काफी समय से करता आ रहा पर जाली हस्ताक्षरों वाला एक फॉर्म डिप्टी कमिश्नर के हाथ लग गया।जैसे ही डिप्टी कमिश्नर को इसकी भनक पड़ी तो उन्होंने इस मामले की जांच शुरू की और मामला प्रवीन कुमार के पास जाकर पहुंचा। डिप्टी कमिश्नर ने प्रवीन कुमार को दफ्तर बुला कर जब इस संबंधी पूछताछ की तो स्पष्ट हुआ कि प्रवीन कुमार हथियार लाइसेंस के फॉर्म पर डिप्टी कमिश्नर के खुद ही हस्ताक्षर करके फीस जमा करवा देता था।

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: खुशखबरी, यूपी में यहां बन रही 112 किलोमीटर की नई रेल लाइन, इन जिलों के लोगों की हुई मौज, तेजी से बढ़े प्रॉपर्टी के दाम

About The Author

Related Posts