अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम भगवंत मान-मैं रात भर से सोया नहीं…

Published On

चंडीगढ़। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।  पंजाब पुलिस के आॅपरेशन (CM Bhagwant Mann) पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं कल पूरी रात नहीं सोया, लेकिन पंजाब के लिए नींद गंवाने का मुझे कोई दुख नहीं है। पंजाब में अमन शांति बनी रहे, यह मेरा फर्ज है। 18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी, लेकिन पंजाब पुलिस ने जल्दबाजी नहीं दिखाई, ताकि माहौल खराब न हो। पुलिस ने काफी प्लानिंग के साथ ही आॅपरेशन को पूरा किया।

पंजाब के युवाओं के हाथ में डिग्रियां हो

पंजाब के सीएम ने कहा कि पंजाब के युवाओं के हाथ में डिग्रियां हों, उच्च पदों के नियुक्ति पत्र हों, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के मेडल हों। पंजाबी जहां भी जाएं उनकी बल्ले-बल्ले हो। वह नहीं चाहते कि पंजाब के नौजवान किसी के बहकावे में आ जाएं। वह नहीं चाहते कि जो स्वार्थी लोग देश के खिलाफ मुहिम चलाकर अपनी दुकान चलाते हैं, हम उनके ग्राहक बनें।

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस की अहम प्रेस कान्फ्रेंस

पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस विंग ने एक संयुक्त आरेशन में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह मोगा के गांव रोडे के एक गुरूद्वारे से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ 36 दिनों तक चले सर्च अभियान के पश्चात आज सुबह पौने सात बजे अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होने बतया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि अमृतपाल गांव के गुरूद्वारा में छुपा हुआ है जिसके चलते पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया। अमृतपाल सिंह के पास भागने का कोई रास्ता नहीं था । उन्होने कहा कि पुलिस ने गुरूद्वारा की मर्यादा को कायम रखते हुए कार्रवाई की तथा अमृतपाल को बाहर आने पर मजबूर होना पड़ा।

डिब्रुगढ़ जेल के लिए रवाना

आईजीपी गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर डिब्रुगढ़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य का माहौल खराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने इस सारे आपरेशन दौरान राज्य में शांति बनाए रखने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई साथियों को पहले ही एनएसए के तहत गिरफ्तार कर डिब्रुगढ़ की जेल में भेज दिया है। दो दिन पूर्व अमृतपाल की पत्नी किरनदीप कौर को भी लंदन जाने की कोशिश करते समय अमृतसर के हवाई अड्डे पर रोक लिया था जहां लगभग चार घंटे पूछताछ करने उपरांत उसके उसके गांव वापस भेज दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts