Road Accident: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार से शव बरामद

Published On

खन्ना (सच कहूँ न्यूज)। Road Accident: खन्ना के नजदीकी क्षेत्र दोराहा में रविवार देर रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर दोराहा नहर में जा गिरी। सूचना पाकर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा और पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते रात को कार का कुछ पता नहीं चल पाया। Ludhiana News

सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार बरामद हुई। साथ ही नहर से एक व्यक्ति का शव मिला है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 साल के आसपास है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। Ludhiana News

दोराहा थाना एसएचओ रोहित कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। क्रेन और गोताखोरों की मदद से कार को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन रात होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह दोबारा कार को ढूंढने का ऑपरेशन शुरू किया तो एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– तेल खत्म होने पर लगा लम्बा जाम, जेसीबी से खुलवाया जाम

About The Author

Related Posts