अमृतसर में 6 दिन बाद कब्र से निकाला शव, परिजनों को हुआ हत्या का शक

Published On

अमृतसर। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमृतसर (Amritsar) में 65 वर्षीय बुजुर्ग के शव को मृत्यु के 6 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया। परिवार पहले बुजुर्ग बग्गा सिंह की मृत्यु को प्राकृतिक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई। तहसीलदार जगसीर सिंह की हाजिरी में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

यह भी पढ़ें:– अब online मिल सकेगी सिंचाई पानी की जानकारी

क्या है मामला

1 अप्रैल को शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। तब भी सभी का ध्यान गले पर पड़े रस्सी के निशान और कलाइयों पर कट के निशान पर था। (Amritsar) जब घर पर पैसे नहीं मिले तो हत्या किए जाने का शक हुआ। जिसके बाद उनकी तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और शव को दोबारा बाहर निकालने की अनुमति भी ली गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts