बेजुबान पशुओं का सहारा बने डेरा श्रद्धालु

Published On

लुधियाना/रायकोट(शमशेर सिंह )। आज शहर रायकोट में (नजदीक समिति गेट) जो गौशाला है, वहां डेरा सच्चा -सौदा के ब्लॉक रायकोट के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने चारे को गौशाला में पहुंचाने की सेवा निभाई। जानकारी मुताबिक गौशाला समिति के अध्यक्ष परवीन कुमार अग्रवाल ने गायों के लिए चारा का ट्रक मंगवाया था जो कि गौशाला के गेट के आगे सड़क पर ही उतरवाया गया था। सेवादार मुकेश इन्सां बताया अगर आपको चारा अंदर करवाने के लिए सेवादारों की जरूरत है तो हमारे सेवादार सेवक उपस्थित हैं।

इस पर गौशाला प्रधान ने कहा कि यदि आप सेवा कर सकते हैं तो बहुत धन्यवाद होगा। इस पर आज सेवादारों ने बेजुबान पशुओं की सेवा के लिए इसे अपना फर्ज समझते इस सेवा में अपना योगदान दिया और कुछ ही समय में चारे को गौशाला के गोदाम में संभाल दिया। रास्ता जाते कुछ लोगों की ओर से भी इन सेवादारों की बहुत प्रशंसा की गई। इस मौके नरेश कुमार बब्बू (शहरी भंगीदास), बलवीर इन्सां, कुलदीप इन्सां, टिंकू इन्सां व सुखविन्दर इन्सां उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts