यूथ वीरांगनाओं ने 10 जरुरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Published On

बठिंडा। (सच कहूँ/सुखनाम) यूथ वीरांगनाएं (रजि.) इकाई बठिंडा द्वारा स्थानीय सैहना चौक में 10 जरुरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। इस मौके पर जानकारी देते हुए यूथ वॉलंटीयर नीतू शर्मा ने बताया कि उन्हें कुछ ऐसे घरों का पता चला जो बड़ी ही मुश्किल के साथ अपने घर का गुजारा चला रहे हैं। संस्था वॉलंटीयरों द्वारा इन घरों को एक-एक महीने का राशन दिया गया है। जरुरतमंद परिवारों ने यूथ वॉलंटीयरों का उनकी मदद करने के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर यूथ वलंटीयर किरण, पलक, सुनीता और अन्य वलंटीयर उपस्थित थी। बता दें कि यूथ वीरांननाएं समय-समय मानवता भलाई के कार्य करती रहती हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts