धान लगा रहे मजूदरों को सेवादारों ने पिलाया ठंडा पानी

Published On

सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई ह्यप्याऊ मुहिमह्ण के तहत साध-संगत इस भीषण गर्मी में विभिन्न जगहों पर काम करते मजदूरों के लिए ठंडा मीठा जल लेकर पहुंच रही है व उनको इस भीषण गर्मी से राहत दिला रही है। इसी मुहिम के तहत सुनाम ब्लॉक के गांव रामगढ़ जवन्दा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्यों ने ठंडे मीठे पानी की चलती फिरती छबील लगाई है व विभिन्न जगहों पर धान की रोपाई कर रहे मजदूरोंं को ठंडा मीठा जल पिलाया। Sunam Udham Singh Wala

गांव रामगढ़ जवन्दा के सेवादारों ने सुनाम ब्लॉक में कई जगहोंं धान की रोपाई कर रहे मजदूरों को पानी पिलाया। सेवादारों ने बताया कि प्याऊ मुहिम के तहत वह आगे भी इसी तरह सेवा करते रहेंगे। इस मौके हरजस सिंह प्रेमी सेवक, स्वर्णजीत इन्सां 15 मैंबर, सोनी सिंह 15 मैंबर, राजू सिंह 15 मैंबर, बीरबल इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां, गुरमेल सिंह इन्सां, प्रदीप सिंह इन्सां, गुरमान सिंह इन्सां, गगनप्रीत इन्सां, जसवीर सिंह इन्सां 15 मैंबर, चमकौर सिंह, अमृत इन्सां 15 मैंबर, बिक्रमजीत सिंह, जगरूप सिंह सहित अन्य मौजूद थे। Sunam Udham Singh Wala

यह भी पढ़ें:– Government Hospital Barnala: सरकारी अस्पताल बरनाला को मिली नई एम्बूलैंस, मीत हेयर ने दिखाई हरी झंडी

About The Author

Related Posts