डिवीजनल कमिशनर व डीआईजी ने नाभा की नई अनाज मंडी का किया दौरा

Published On

नाभा (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा)। Nabha News: क्षेत्रफल पक्ष से एशिया की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती नाभा नई अनाज मंडी में स्थानीय प्रशासन के उस समय हाथ पांव फूल गए, जब डिवीजनल कमिशनर व डीआईजी पंजाब पुलिस द्वारा अचानक नाभा की नई अनाज मंडी का दौरा किया गया। डिवीजनल कमिशनर दलजीत सिंह मांगट ने खरीद एजंसियोंं से धान की की जा रही खरीद संबंधी प्रबंधों की जानकारी लेने के बाद नाभा नई अनाज मंडी के आढ़तियों व किसानों से बात की व उनको पेश आ रही मुश्किलों की जानकारी ली। Patiala News

मांगट ने बताया कि वह मंडियों में विशेष तौर पर लिफ्टिंग की रफ्तार को चैक करने ही आए हैं। उन्होंने कहा कि सैलरों से बनी सहमति के अनुसार एग्रीमैंट होने शुरू हो गए हैं व सैलरों के एग्रीमैंटों की रफ्तार मंडियों में लिफ्टिंग की रफ्तार को तेज करेगी। उन्होंने भरोसा दिया कि पंजाब सरकार किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने आज नाभा की नई अनाज मंडी में चल रही सरकारी धान की लिफ्टिंग पर संतुष्टि जाहिर करते कहा कि आगामी समय में सैलरों से एग्रीमैंट के विस्तार का सीधा असर मंडियों में लिफ्टिंग पर पड़ता नजर आएगा। Patiala News

वहीं डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि डिवीजनल कमिशनर जैसे उच्च पद के अधिकारियों को मंडियों में भेजकर किसानों व दूसरे वर्गों की मुश्किलों को हल करने की कवायद करना पंजाब सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। वहीं नाभा आढ़Þति एसो. प्रधान करमजीत सिंह भोली ने कहा कि नाभा नई अनाज में धान की सरकारी खरीद का सीजन पुख्ता तरीके से चल रहा है। थोड़ी बहुत लिफ्ंिटग की समस्या जरूर है, जिसके लिए सरकार से मिल रहा सहयोग प्रशंसनीय है।

यह भी पढ़ें:– सड़कों पर उतरे ट्रांसपोर्ट कर्मचारी, 2 घंटे बंद रहे मुख्य बस स्टैंड

About The Author

Related Posts