नशे की लत में पड़े युवक ने की आत्महत्या

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। बीती रात गोबिंद नगरी निवासी 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मामले की सूचना मिलने पर सुबह साढ़े तीन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच करते हुए शव को नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। जानकारी के अनुसार अंकुश पुत्र संदीप कुमार दो साल पहले दिल्ली में पढ़ता था, लेकिन उसके बाद वापिस अबोहर आ गया। यहां आकर वह बुरी संगति का शिकार हो गया व नशे इत्यादि करने लगा। Abohar News

इसी से परेशान होकर बुधवार रात को उसने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता नर सेवा समिति को चला तो समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर व बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचित किया, जिस पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को यहां के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उधर, बताते है कि मृतक का पिता मेहनत मजदूरी का कार्य करता है व यह तीन भाई है जबकि अंकुश सबसे बड़ा था। उधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि अंकुश बीमारी से परेशान था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों पर कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। Abohar News

यह भी पढ़ें:– पत्नी व बहनोई ने गला दबाकर की हत्या

About The Author

Related Posts