एक्शन में ईडी: सीएम चन्नी के रिश्तेदार के घर से बरामद हुए 9 करोड़ कैश

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में ईडी के द्वारा कल छापेमारी सीएम चन्नी के रिश्तेदारों के घर पर हुई छापेमारी में 9 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद कर लिया है। ईडी ने मोहाली, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में दबिश दी थी। मोहाली आवास से 7.9 करोड़ की कुल नकद जब्त किए गए। वहीं पंजाब में 9 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया गया। पंजाब में अब तक कुल 10.7 से ज्यादा की बरामदी की जा चुकी है।

ईडी की रेड से पंजाब में सियास गरमाई

कल पंजाब में सीएम चन्नी के रिश्तेदारों पर हुई रेड से सियासत में हलचल मच गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब चुनाव हुए थे तब भी ऐसी रेड पड़ी थी। ईडी की रेड करवाकर दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को दबाने की कोशिश की जा रही है।

क्या है मामला:

  • भूपेन्द्र सिंह पर अवैध खनन के ठेके हासिल करने के लिए पंजाब रियल्टर्स नाम की एक फर्म बनाई थी।
  • यह मामला पहले पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी उठाया था।
  • मुख्यमंत्री चन्नी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया था।
  • अवैध खनन के जरिए करोड़ों की कमाई करता है सीएम का रिश्तेदार भूपेन्द्र सिंह हनी
  • आप पार्टी भी लगा चुकी है आरोप
  • पंजाब में अवैध खनन मामला चुनावी मुद्दा बन गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts