किसान 24 नवंबर से करेंगे रेल यातायात ठप: चढूनी

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान संघर्ष दौरान भारतीय रेल विभाग द्वारा किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को रद्द नहीं किया गया तो किसान 24 नवंबर से अनिश्चितकाल के लिए रेल यातायात को ठप कर देंगे। चढूनी ने आज यहां एक प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार द्वारा एमएसपी कानून बनाने का भरोसा दिया गया था लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने पर भी इसे पूरा नहीं किया गया है। उन्होने कहा कि गांवों में मुश्तर्का जमीनों को किसानों से छीन कर पंचायतों के माध्यम से कापोर्रेट घरानों को दिया जा रहा है जो गलत है। उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों से इन जमीनों को छीनना बंद करें अन्यथा इसके खिलाफ बड़े स्तर पर संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होने मांग की है कि कापोर्रेट घरानों की तर्ज पर किसानों और मजदूरों के कर्ज भी माफ किए जाएं।

उन्होने जीएस सरसों उगाने के लिए दी गई स्वीकृति का भी विरोध किया। किसान नेता ने कहा कि इस सरसों पर किसी प्रकार का शोध नहीं हुआ है इस लिए इस पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय किसान युनीयन चढूनी का पंजाब में व्यापार विंग की भी स्थापना की जिसका अध्यक्ष वरिंदर कुमार गुलिआनी कपूरथला को बनाया गया है। युनियन द्वारा 24 नवंबर को सर छोटू राम के जन्मदिवस के अवसर पर मौड़ मंडी अंबाला में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts