फरीदकोट में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, हालत गंभीर

Published On

फरीदकोट। फरीदकोट शहर में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर को (Faridkot News) उसकी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी है। गोली उनके सीने में लगी। घायल हालत में उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में लगी हुई है। फरीदकोट एसपी जसमीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जोगिंदर कौर को उसकी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी है। हादसा आज सुबह उस समय हुआ जब वह अपनी सर्विस रिवाल्वर लॉकर में रख रही थी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब हैं कि जोगिंदर कौर को एक माह पहले गोलेवाला चौकी का प्रभारी बनाया गया था।

About The Author

Related Posts