खेत में पानी की बारी को लेकर झगड़ा, तीन घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गोपाल नगरी (Gopal Nagri) निवासी पिता पुत्र और उनके सीरी को पड़ोसी खेत मालिक ने पानी की बारी को लेकर विवाद करते हुए हमला कर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन गुरमीत सिंह पुत्र अजीत सिंह ने बताया कि उनकी गांव घल्लू में जमीन है, कल रात वह अपने पिता अजीत सिंह आयु करीब 75 साल व सीरी प्रेम के साथ खेत में पानी की बारी लगाने के लिए गए थे। Abohar News

उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी खेत मालिक ने हमारी फसल को तबाह करने के लिए अपनी खेत की बारी का पानी हमारे खेत में छोड़ दिया, जब हमने विरोध जताया तो उक्त खेत मालिक ने अपने कुछ साथियों सहित हम पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

यह भी पढ़ें:– प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं को ग्रहण कराई ‘पंच प्रण’ प्रतिज्ञा

About The Author

Related Posts