किरयाणा स्टोर में लगी भयंकर आग

Published On

बुजुर्ग की मौत, शॉट सर्किट के कारण हुआ हादसा

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। शहर में वीरवार सुबह एक किरयाणा स्टोर में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका हो गया। फ्रिज दुकान से बाहर आ गिरा। बुजुर्ग दुकानदार महिन्द्रपाल की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तारों में शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ है। इसके साथ ही दुकान में आग लग गई। दुकानदार खुद को संभाल नहीं पाया। उसके कपड़ों को आग लगी थी। इसके बाद देखते ही देखते आग पूरी दुकान के सामान तक फैल गई। दुकान में आग और ब्लास्ट की लुधियाना में घटना कैलाश नगर रोड़ बस्ती जोधेवाल वड़ैच मार्केंट की है। दुकान में से धुंआ आदि निकलता देख इलाका निवासी एकत्रित हो गए। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की। इलाका निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दुकान में फंसे बुजुर्ग को काफी प्रयासों के बाद बाहर नहीं निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें:– पंजाब: व्यापारी हत्याकांड में घायल कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह की मौत

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। दुकान से आग तो बुझ गई लेकिन दुकानदार की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान महिन्द्रपाल (62) के रूप में हुई है। महिन्द्रपाल की किरयाणा की दुकान गुरू नानक किरयाणा स्टोर के नाम से थी। आग लगने के तुरंत बाद महिन्द्रपाल का शव बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने जायजा लिया। महिन्द्रपाल के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts