नकली सामान और तेल बनाने वाले के खिलाफ पर्चा दर्ज

Published On

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

फाजिल्का। (सच कहूँ/रजनीश रवि) स्थानीय थाना सिटी पुलिस ने नकली टाटा नमक, हार्पिक और पतंजलि का तेल बनाने वाले के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उनको गुरमिंदर सिंह निवासी बठिंडा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह स्पीच सर्च और सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड हेड आॅफिस चंडीगढ़ में बतौर फील्ड अफसर नियुक्त है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन में तकरार, बचेगी या रहेगी 2024 में भाजपा सरकार?

13 मई को कंपनी की सूचना पर फाजिल्का शहर में सर्वे किया तो देखा कि उनकी कंपनी का नकली टाटा नमक, हार्पिक और पतंजलि (Patanjali) का सरसों का तेल अपने गोदाम में अपने लेबर लगाकर जोगिंदर सिंह पुत्र संता सिंह निवासी आनंदपुर मोहल्ला फाजिल्का तैयार करके मार्केट में सप्लाई करता है।

इस वजह से उनकी कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रह है। पुलिस ने रेड मारकर नकली हार्पिक की 903 बोतलें, नकली टाटा (Tata) नमक के 476 पैकेट, नकली घी के 10 बॉक्स, आधा किलोग्राम के 5 बॉक्स और एक किलो का एक बॉक्स, पतंजलि सरसों का तेल की 98 बोतल बरामद की। पुलिस ने आरोपी पर पर्चा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन केस की जांच जारी है।

About The Author

Related Posts