फिर मुश्किल में फंसे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह

Published On

बिना मंजूरी विला को होम स्टे बनाया, टूरिज्म विभाग ने नोटिस भेज जवाब मांगा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह गोवा में मुश्किल में फंस गए हैं। गोवा में युवराज ने एक विला का व्यवसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल शुरू कर दिया। इसका पता चला तो गोवा टूरिज्म विभाग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। गोवा टूरिज्म डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर ने कासा सिंह नामक इस विला के पते पर उन्हें नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया कि युवराज ने गोवा के मोरजिम में बनाए विला का होम स्टे के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसके लिए गोवा में संबंधित एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। युवराज को 8 दिसंबर को पेश होने को कहा गया है। टूरिज्म ट्रेड एक्ट के तहत अपनी प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने पर क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार ने नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें:– काली पट्टी बांध संविदा नर्सिंग कर्मियों पर लाठीचार्ज का किया विरोध

टूरिज्म डिपार्टमेंट के तहत प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड न करवाने से जुड़े मामले में यह नोटिस जारी किया गया है। टूरिज्म विभाग ने उन्हें कहा है कि कथित रूप से इस रिहायशी प्रॉपर्टी को आॅनलाइन प्लेटफार्म एयरबीएनबी पर कमर्शियल उदद्देश्य के लिए दिखाया जा रहा है। डिपार्टमेंट ने कहा है कि हर व्यक्ति होटल/गेस्ट हाउस चलाना चाहता है मगर उससे पहले संबंधित अथॉरिटी से इसे रजिस्टर्ड करवाना जरूरी है। बता दें कि डिपार्टमेंट ने बीते 11 नवंबर को युवराज सिंह की प्रॉपर्टी का निरीक्षण किया था। युवराज को गोवा रजिस्ट्रेशन आॅफ टूरिस्ट ट्रेड एक्ट, 1982 के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा गया है। युवराज को कहा गया है कि वह 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर के समक्ष पेश हों और जवाब पेश करें।

यदि जवाब पेश नहीं किया जाता तो यह समझा जाएगा कि उनके पास नोटिस में दिए गए तथ्यों के जवाब में कहने को कुछ नहीं है और यह सही हैं। ऐसे में संबंधित एक्ट की धारा 22 के तहत उल्लंघन पाए जाने पर युवराज सिंह को दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 1 लाख रुपए तक जुर्माना भी लग सकता है। टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर राजेश काले ने यह आदेश दिए हैं। युवराज सिंह के एक ट्वीट को भी डिपार्टमेंट ने आधार बनाया है जिसमें युवराज ने कहा कि वह अपने गोवा होम में 6 लोगों को एक्सक्लूसिव स्टे करवाएंगे। इसमें आगे युवराज ने कहा था कि इस जगह वह अपनों के साथ ज्यादातर समय बिताते हैं और इस घर में उनकी पिच (क्रिकेट) से जुड़ी यादें हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts