टैट पेपर मामले में मान सरकार का बड़ा एक्शन

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा(टैट) के पेपर में अनियमितताओं की बात सामने आने पर बड़ी कार्रवाई करते हुये दो अधिकारियों को निलम्बित कर दिया है तथा आरोपियों को तुरंत गिरफ़्तार करने के आदेश दिए हैं। मान ने इस मामले में गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ हरदीप सिंह और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ रवीन्द्र सिंह साहनी को तुरंत प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने इस मामले में अन्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के पुलिस को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाए कि कोई भी ऐसा करने की पुन: सोच न सके।

क्या है मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र के साथ छेड़छाड़ करना युवाओं के कॅरियर के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। राज्य सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं और इस भरोसे को किसी भी तरह की ठेस पहुँचाने नहीं दी जाएगी। सरकार चाहती है कि इस मामले के सभी आरोपी जल्द जेल की सलाखों के पीछे पहुँचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य परीक्षाओं के मामले में भी कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी चाहे कोई भी कितना प्रभावशाली क्यों न हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts