फाजिल्का में बोरवेल में गिरा बच्चा, डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने सुरक्षित निकाला बाहर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

फाजिल्का (रजनीश)। पंजाब के फाजिल्का से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का की अनाज मंडी में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था उसके बाद प्रशासन व ग्रीन एस के सेवादारों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। करीब 20 मिनट बाद ही बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं बच्चे के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त किया।

मजिस्ट्रेट ने घटना की जांच के आदेश दिये

फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर डॉ. दाना मंडी में एक बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश सोनू दुग्गल ने दिए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी फाजिल्का के एसडीएम को दी गई है। उन्हें तीन दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

About The Author

Ad Ad

Related Posts