सूटकेस में युवती का आधा जला शव मिला

Published On

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Bathinda News: बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बेहमान दीवाना के पास एक सूटकेस में बंद युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे और शव आधा जला हुआ पाया गया। आशंका है कि हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर सुनसान जगह फेंका गया। दोपहर करीब 12 बजे खेतों में काम कर रहे लोगों ने कुत्तों को सूटकेस खींचते देखा। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची और क्षेत्र सील कर जांच शुरू की। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। युवती की गर्दन के नीचे ह्यकाकूह्ण नाम का टैटू बना है। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में 72 घंटे रखा गया है। Bathinda News

यह भी पढ़ें:– पंजाब पुलिस के एएसआई की रोड़ी में हवाई फायरिंग करते वीडियो वायरल

About The Author

Related Posts