Punjab Weather: पंजाब में कैसा रहेगा मौसम, जानिये मौसम विभाग की जुबानी

Published On

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद पिछले दो दिनों से (Haryana Punjab Weather Today) तापमान में इजाफा हो रहा है। कई इलाकों में तापमान का ग्राफ 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। तापमान भी 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। नौतपा की बात करें तो यह 25 मई से शुरू होकर 2 जून को समाप्त हुआ था। इन 9 दिनों में राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया।

IMD Weather Update: आंधी ..तूफान…और बारिश का ट्रिपल अटैक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एनसीआर में अलर्ट

पंजाब में शुष्क मौसम | Punjab Weather

पंजाब में मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। जलवायु परिवर्तन से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पंजाब में शनिवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके साथ ही कई जिलों में पारा 7 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है. न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे रातें अभी थोड़ी ठंडी हैं।

पंजाब में 6 जून को मौसम साफ रहेगा | Punjab Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में 3 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर रहने वाला है। इससे 6 जून तक मौसम साफ रहेगा और 7 जून को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है। जिससे सात जून को पंजाब में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही छह जून तक मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है।

अब कहां है हरियाणा-पंजाब का तापमान?

  • चंडीगढ़ में वर्तमान तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस है।
  • अमृतसर में वर्तमान तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस है।
  • पटियाला में वर्तमान तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस है।
  • लुधियाना में वर्तमान तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस है।
  • अंबाला में वर्तमान तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस है।
  • हिसार में वर्तमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है।
  • करनाल में वर्तमान तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस है।

About The Author

Related Posts