हरियाणा-पंजाब में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना

Published On

चंडीगढ़ में बारिश ने दिलाई गर्मी से कुछ राहत

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ में आज सुबह कुछ देर के लिये तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम केन्द्र के अनुसार पंजाब में अगले तीन दिन कहीं-कहीं भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने और हरियाणा में अगले दो दिन कहीं कहीं भारी बारिश या गर्जन के आसार हैं। चंडीगढ़ में आज 25 मिलीमीटर ,अमृतसर दो मिमी ,पठानकोट पांच मिमी सहित कहीं कहीं बारिश हुई । दिन में चटख धूप खिलने से गर्मी बढ़ गयी । मौसम केन्द्र के अनुसार अगले दो दिन बारिश की संभावना है। चंडीगढ़,हिसार ,नारनौल ,रोहतक ,अमृतसर ,पठानकोट ,पटियाला में क्रमश: न्यूनतम पारा 25 डिग्री, अंबाला 26 डिग्री , भिवानी तथा सिरसा 26 डिग्री , गुरूग्राम 25 डिग्री ,लुधियाना 26 डिग्री ,आदमपुर 26 डिग्री ,हलवारा 26 डिग्री ,बठिंडा 28 डिग्री रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts