सराहनीय प्रयास। एक इंसानियत ये भी…..

Published On

लॉकडाउन में मानव सेवा समिति के सेवादार रक्तदान कर बचा रहे जिंदगियां (Blood Donation)

  •  दो महिला सेवादारों मां-बेटी ने भी किया रक्तदान सेल्यूट इनको भी: सुभाष मानव

अबोहर (सचकहूँ/सुधीर अरोड़ा)। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में भी बिना किसी भय के मानव सेवा समिति के सदस्य आगे आकर अपना मानव फर्ज निभाते हुए रक्तदान कर जिन्दगियों को बचाने का कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते बुधवार को भी संस्था के सेवादारों द्वारा सिविल अस्पताल अबोहर में आपातकालीन परिस्थिति में 13 यूनिट रक्तदान किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के सेवादार सुभाष मानव ने बताया कि शहर के अलग-अलग हस्पतालों में भर्ती अलग-अलग मरीजों को आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की सख्त जरूरत पड़ने पर मरीजों के परिजनों द्वारा संस्था के साथ सम्पर्क किया गया।

जिस पर संस्था के रक्तदानी सेवादार निधि, जगरुप सिंह, सुमित चलाना, नीरज कुमार, रिंकू कुमार, मनीष कुमार, पवन नागपाल को बी पॉजेटिव, लक्ष्मण धोलिया, राहुल सोनी, सुनील कुमार ने ए पोजिटिव और जगदीप सिंह, संजना ने ओ पॉजिटिव और सुखविंदर सिंह ने एबी पोजिटिव रक्तदान करने के लिए एक सूचना पर ही सिविल हॉस्पिटल अबोहर में पहुंचकर अपना-अपना रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया। रक्तदान होने पर मरीजों के परिजनों द्वारा रक्तदानी सेवादारों का तथा संस्था का आभार व्यक्त किया गया। रक्तदान करने हेतु सभी सेवादारों को संस्था द्वारा रक्तदान से संबंधित रजिस्टर्ड सर्टिफिकेट भेंट किए जा रहे हैं।

रक्तदान क्षेत्र में सेवादार मनवा रहे इंसानियत का लोहा

उल्लेखनीय है कि जगदीप सिंह ने 7वीं बार, राहुल सोनी ने 7वीं बार, रिंकू कुमार ने -वीं बार, पवन कुमार ने 13वीं बार, नीरज कुमार ने 22वीं बार और सुमित चलाना ने 32वीं बार रक्तदान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts