‘जागो दुनिया दे लोको’ के टीजर ने मचाया तहलका। New Punjabi Song

Published On

 लोगों में गाने को लेकर काफी एक्साइटमेंट

चंडीगढ़ (एमके शायना) पूज्य गुरु जी के नए गाने Jaago Duniya De Loko का ( New Punjabi Song) टीजर लॉन्च हो चुका है। जिसे देश विदेश से लोगों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ देखा जा रहा है। लोग टीजर को इतना पसंद कर रहे हैं कि मात्र 2 मिनटों में ही 25000 से ज्यादा लोग गाने के टीजर को देख चुके हैं। कमेंट्स में लोग टीजर को पसंद करते हुए बहुत सारे कमेंट लिख रहे हैं और पूरे गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। चंडीगढ़ में सच कहूं संवाददाता से बातचीत करते हुए लोगों ने बताया कि गाने का टीजर उन्हें बेहद पसंद आ रहा है आइए सुनते हैं टीजर को देखकर लोगों के क्या अनुभव हैं….

लो जी इन्तज़ार की घड़िया खत्म, आ गया Saint Dr. MSG का नया Teaser जागो दुनिया दे लोगों

मैंने जबसे गाने का टीजर देखा है मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। गाना पंजाबी में है तो मेरे तो टीजर देखकर ही पांव थिरक रहे हैं। पूज्य गुरु जी हमेशा से लोगों को बुराइयों से दूर करने के लिए अच्छे-अच्छे गाने लिखते हैं जो कि काबिले तारीफ है। हम पूरे गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रितु इन्सां, चंडीगढ़।

पूज्य गुरु जी के गाने का टीजर बहुत ही जबरदस्त है। म्यूजिक की ज्यादा नॉलेज तो नहीं है पर धुन के साथ पूज्य गुरु जी की आवाज मन को मोह रही है। बस अब तो ऐसा है कि जल्द गाना आ जाए और हम गाने का आनंद लें।
समीशा इन्सां चंडीगढ़।

मैं पंजाबी गाने बहुत पसंद करता हूं। पूज्य गुरुजी के नए गाने का टीजर पंजाबी में आया है। हाय बहुत मजा आया देखकर। अब तो मेरे अंदर गुदगुदी हो रही है कि गाना कब आएगा और कब में इसे अपनी गाड़ी में लगा कर सुनता रहूंगा।
केवल इन्सां चंडीगढ़।

गुरु जी के नए भजन का टीजर देख के काफी अच्छा लगा। ये भजन दुनिया को जागरुक करने वाला है जिसके माध्यम से गुरु जी बुरे कर्मों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मैं नए भजन को सुनने के लिए बहुत जिज्ञासु हूं।
गौरव, चंडीगढ़।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts