जालंधर उपचुनाव: कांग्रेस ने उतारे 40 दिग्गज, हिमाचल-राजस्थान के सीएम सहित, हरियाणा व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शामिल

Published On

जालंधर। लोकसभा उपचुनाव सभी दलों (Jalandhar by-election) के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। कांग्रेस ने भी अपनी परंपरागत सीट को हर हाल में हासिल करने को लेकर पूरी ताकत लगा रखी है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, राजिंदर कौर भट्ठल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 40 स्टार प्रचारकों की फौज जालंधर में तैनात कर दी है।

कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक कौन-कौन:-

सिद्धू करेंगे 22 से प्रचार शुरू

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पहले से ही जालंधर में प्रचार की कमान संभाले हुए हैं, लेकिन अब विधिवत रूप से प्रचार का अपना शेडयूल भी जारी कर दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू 22 अप्रैल से जालंधर में प्रचार शुरू कर देंगे और लगातार अलग-अलग जगहों पर प्रचार करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts