गांजा के साथ नाबालिग बेटा-बेटी और मां गिरफ्तार

Published On

23 किलो गांजा बरामद, लुधियाना में देनी थी सप्लाई

खन्ना (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस जिला खन्ना की समराला थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ एक महिला और उसके नाबालिग बेटा व बेटी का गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित बस के जरिए बिहार से ही 23 किलो गांजा एक बोरे में भरकर लाए थे। इस गांजा को उन्होंने लुधियाना में सप्लाई करना था। अब पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर गांजा की सप्लाई लेने वाले का पता लगाने में लगी है। आरोपित महिला की पहचान अमना खातून निवासी शकला, थाना सिधवालिया, जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। बच्चों की उम्र 15-16 साल बताई जा रही है। एसएसपी खन्ना अमनीत कौंडल ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:– ई-रिक्शा चोर यूपी के बरेली जिला के सिरौली से गिरफ्तार, चोरीशुदा ई-रिक्शा बरामद

एसएसपी ने बताया कि हेडो चौंकी इंचार्ज चरणजीत सिंह गश्त के दौरान हेडो बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक लड़के ने अपने सिर पर पीले रंग का एक प्लास्टिक का बोरा उठा रखा था। पुलिस शक के आधार पर उनके पास रूकी तो लड़के ने महिला को बोरा पकड़ा दिया। उन्होंने पुलिस को देख बोरे को पुलिस की नजरों से छिपाने की कोशिश भी की। शक होने पर डीएसपी समराला वरियाम सिंह को बुलाकर उनकी मौजूदगी में बोरे को चेक किया गया। बोरे में से पुलिस को 23 किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ समराला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बिहार से लाई घई इस गांजे की खेप को उन्होंने लुधियाना में सप्लाई देना था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts