अब तीसरी आंख के दायरे में आएगा नाभा का मुुख्य बस स्टैंड

Published On

विधायक देव मान ने बस स्टैंड में चल रहे कार्यों का लिया जायजा

नाभा। (सच कहूँ/तरूण कुमार शर्मा) शाही हलका नाभा के मुख्य बस स्टैंड के सौन्दर्यकरण (Nabha News) का काम जोरों शोरों से चल रहा है। बस स्टैंड पर चल रहे विकास कार्यों का शनिवार को हल्का विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने आप नेताओं की समूह टीम सहित दोपहर बाद अचानक पहुंचकर जायजा लिया व बस स्टैंड में बैठे यात्रियों व ड्राईवरों और कंडैक्टरों की मुश्किलें सुनी।

यह भी पढ़ें:– अक्षय तृतीया पर समाजसेवी ने कराये उन्नीस कन्याओं के हाथ पीले

इस उपरांत पत्रकारों से बात करते मान ने कहा कि थोड़े ही दिनों में नया बस स्टैंड बना नजर आएगा। उन्होंने कहा कि जहां बस स्टैंड में इंटरलोकिंग टाईलों का काम चल रहा है, वहीं सुंदर व रंग-बिरंगी लाईटें व एलईडी लगाने क साथ ही पीने वाले पानी का भी अच्छा प्रबंध होगा। विधायक देव मान ने कहा कि नाभा के बस स्टैंड में (CCTV) सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि असामाजिक तत्वों तीसरी आंख से पैनी नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल प्रधान सुजाता चावला के नेतृत्व में समूह टीम शहर को सुंदर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही, जिस कारण वह विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने देंगे। (Nabha News) इस मौके आप नेता कपिल मान, तेजिन्दर सिंह खैहरा, समाज सेवक पंकज पप्पू, धरमिन्द्र सिंह सुखेवाल, भुपिन्दर सिंह कल्लर माजरी व जसवीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts