सलाबतपुरा में एमएसजी सत्संग भंडारा रविवार को

Published On

समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक | MSG Bhandara

सलाबतपुरा (सच कहूँ न्यूज)। Salabatpura MSG Bhandara: डेरा सच्चा सौदा की पंजाब राज्य की साध-संगत कल 12 मई दिन रविवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र शाह सतनाम जी रूहानी धाम, राजगढ़ सलाबतपुरा, जिला भटिंडा में पावन एमएसजी सत्संग भंडारा मनाएगी। भंडारे का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि पावन भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इसके साथ ही ट्रैफिक, पानी, लंगर-भोजन सहित सभी समितियों के सेवादार दरबार में पहुंच गए हैं। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सन् 1948 में पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने डेरा सच्चा सौदा का निर्माण कर डेरे में पहला सत्संग मई महीने में फरमाया था, इसलिए मई महीने में साध-संगत ‘सत्संग भंडारा’ मनाती है। MSG Bhandara

यह भी पढ़ें:– Foods for Heart: दिल की नसों में जमी गंदगी को जड़ से साफ करते है ये फूड, हार्ट डिसीस का खतरा भी रहता है दूर

About The Author

Related Posts