रूहानी स्थापना माह की खुशी में ब्लॉक महल कलां की साध-संगत ने गाया गुरुयश

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने की शिरकत

महल कलां। (सच कहूँ/जसवंत सिंह लाली) डेरा सच्चा सौदा रूहानी स्थापना माह की खुशी में ब्लाक महल कलां (Mehal Kalan) की समूह साध-संगत द्वारा ब्लाक स्तरीय नामचर्चा बहुत ही धूमधाम से गांव धनेर में आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत ब्लाक प्रेमी सेवक हजूरा सिंह इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ लगाकर की। नामचर्चा में कविराजों ने शब्दवाणी की। इस मौके मास्टर पूर्ण सिंह इन्सां व सुखविन्द्र सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर साध-संगत को सुनाए। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें:– अब पेट में कभी नहीं बनेगी गैस, पूज्य गुरु जी ने बताया रामबाण इलाज

नामचर्चा में पहुंचे जिम्मेवारों ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 156 कार्यों में साध-संगत को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके गांव धनेर के प्रेमी सेवक धर्मपाल इन्सां, मेजर सिंह इन्सां, सिकन्दर सिंह इन्सां, सुरजीत सिंह इन्सां, नाथ सिंह इन्सां, गुरदास सिंह इन्सां, गुरप्यार सिंह इन्सां, कर्मजीत सिंह इन्सां, प्रीतम सिंह इन्सां, बलविन्द्र इन्सां, बंटी इन्सां, वरिन्द्र सिंह इन्सां, सुजान बहन मनप्रीत कौर इन्सां, गुरजिन्दर कौर इन्सां, मनप्रीत कौर इन्सां, नविन्दर कौर इन्सां, जसविन्दर कौर इन्सां, मनदीप कौर इन्सां के अलावा ब्लाक महल कलां की समूह साध-संगत उपस्थित थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts