तीन किलो अफीम सहित एक गिरफ्तार

Published On
पटियाला (सच कहूँ/ खुशवीर तूर)। चौकी बहादुरगढ़ पुलिस ने तीन किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दीदार सिंह निवासी गांव चमारहेड़ी के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज सौरभ सभ्रवाल ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मंगलवार शाम को गांव मिट्ठूमाजरा के नजदीक नाका लगा रखा था। 42 वर्षीय उक्त आरोपित को बाइक पर आते समय चेकिंग के लिए रोका तो तलाशी के दौरान ही तीन किलो अफीम बरामद हुई। आरोपित की जेब से 900 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपित दीदार सिंह के खिलाफ साल 2009 में भी थाना त्रिपड़ी पटियाला में दो किलो अफीम तस्करी का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने गैंबलिग एक्ट में गुरदित्त सिंह निवासी न्यू यादविदरा कालोनी सरहंद रोड और कोतवाली नाभा पुलिस ने लवली, मुनीष व गुरदर्शन सिंह निवासी घुलाड़ मंडी नाभा को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। आरोपित गुरदित्त सिंह से पुलिस ने 1410 रुपये और नाभा कोतवाली पुलिस ने 21800 रुपये बरामद किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts