आतंकी पन्नू ने लिया पंगा सुरक्षा इंतजामात को दिखाया ठेंगा…
कहा-पंजाब का हल सिर्फ खालिस्तान
अमृतसर। एक बार फिर पंजाब के सुरक्षा इंतजामात की धज्जियां उडाते हुए सिक्ख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब में खालिस्तानी नारे लिखवा दिए हैं। यह नारे खालसा के एक बडे दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम से 4 दिन पहले बठिंडा के तलवंडी साबो में लिखे गए हैं।
क्या है मामला
गौरतलब है कि पंजाब के तलवंडी साबो स्थित श्री दमदमा साहिब में खालसा साजना दिवस एवं बैसाखी के अवसर पर 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर श्री दमदमा साहिब के पास सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इन सब सुरक्षा इंतजामों को ठेंगा दिखाते हुए आतंकी पन्नू द्वारा माता साहिब कौर गर्ल्स कॉलेज के बाहर खालिस्तानी समर्थक नारे लगाए गए। आतंकी पन्नू ने इसकी एक विडियो बनाकर भी वायरल की है जिसमें वह साफ तौर पर बोल रहा है कि पंजाब का हल खालिस्तान ही हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।