पटियाला पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार
Published On
पटियाला (खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस ने ट्रक ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रहमदीन उर्फ मिठू, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह, कश्मीरा सिंह पुत्र मोदन सिंह और मनदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इनके पास से एक ट्रक, एक सोनालिका ट्रैक्टर समेत एक ट्रॉली बरामद की गई है. उन्होंने कहा कि पटियाला, बरनाला, धूरी, भवानीगढ़, गोबिंदगढ़ जिले से चोरी की घटनाएं जहां यह गिरोह पकड़ा गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।