व्यक्ति ने पत्नी और बच्चे सहित खुद को मारी गोली

Published On

फरीदकोट(सच कहूँ/गुरप्रीत पक्का)। फरीदकोट के नारायण नगर में आज सुबह दिल दहलाने वाली घटना घटी। घटना सुबह करीब 5बजे की बताई जा रही है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। (Suicide) जानकारी मुताबिक करीब 37 साल के करन कटारिया पुत्र सतीश कुमार कटारिया ने अपने लायसैंसी रिवॉल्वर से अपनी तीन साल की बेटी और सात साल के बेटे पर गोली चलाने उपरांत पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

निष्कर्ष के तौर पर दोनों बच्चो की मौत हो गई है। पत्नी गंभीर हालत में गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल अस्पताल में दाखिल है। करन कटारिया की हालत भी गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया है। पता चला है कि करन कटारिया नगर कौंसिल में बिजली ठेकेदार का काम करता है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना घटी दोनों बच्चे और पत्नी बैड पर सो रहे थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts