जगराओं में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार

Published On

पुलिस की जवाबी कार्रवाई, आरोपी की टांग में लगी गोली

जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Jagraon News: जगराओं में पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब पुलिस दोनों को हथियार बरामद करने के लिए सोहिया गांव के रास्ते पर लेकर गई, तो आरोपी नानकराम उर्फ नानकू ने जमीन में छिपाया हथियार निकालकर अचानक पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी नानकू के पैर में गोली लग गई। Jagraon News

एसपी देहात डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पुलिसकर्मी के पास से गुजरी जबकि दूसरी पुलिस वाहन को जा लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे नानकू घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान दीपू के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई को गांव रूमी से छज्जावाल जा रहे शोरूम मालिक जतिंदर सिंह रिंकू पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी थी। Jagraon News

यह भी पढ़ें:– फिल्मी अंदाज में दंपत्ति छत पर कर रहे थे हंसी-मजाक, पत्नी की गिरकर मौत

About The Author

Related Posts