पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार पर कल मंथन में विधायकों ने नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, जाखड़ पर चुनावों के समय आपसी बयानबाजी का आरोप लगाया था। इस बीच कल ही सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। वहीं आज पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है। सिद्ध ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

कल ही सोनिया ने पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी ने इन पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी ने इन प्रदेशों के अध्यक्षों को इस्तीफा देने के लिए कहते हुए कहा कि प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया जाना है इसलिए इन सभी राज्यों को तत्काल इस्तीफा देना है।

क्या है मामला

गौरतलब है कि इन पांचों राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे और इन चुनावों में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा जबकि पार्टी को कम से कम चार राज्यों में जीत की उम्मीद थी। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा वाले उत्तर प्रदेश में पार्टी को महज दो सीटें मिली हैं। शेष चार राज्यों में भी पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts