शादी के बंधन में बंधेंगे शिक्षा मंत्री बैंस

Published On

श्री आनंदपुर साहिब (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री की शादी मार्च महीने में श्री आनंदपुर साहिब में होगी। मंत्री बैंस की शादी आईपीएस अधिकारी डॉ. ज्योति यादव से होने वाली है। बता दें कि ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो कि इस समय मानसा में एसपी के पद पर तैनात है। सूत्रों का कहना है कि मंत्री की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts