पंजाब सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कर रही लगातार प्रयास: मोहिंदर भगत

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने मंगलवार को यहां रेड क्रॉस भवन में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पंजाब सखी शक्ति मेला-2026 का उद्घाटन किया और कहा कि पंजाब सखी शक्ति मेला महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतरीन प्रयास है, जो महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। Jalandhar News

भगत ने कहा कि जो महिलाएं गांवों में घरों में बैठकर हस्तकला का काम करती हैं, उनके लिए यह मेला अपना कौशल दिखाने के लिए बहुत अच्छा मौका है, जिससे वे अपनी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी देश या राज्य की तरक्की में महिलाओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है और कोई भी देश या समाज महिलाओं की अनदेखी करके विकास नहीं कर सकता। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है और महिलाओं की भलाई एवं बेहतरी के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मेले में लगाए गए स्टॉलों का दौरा भी किया।

उन्होंने महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए जिलावासियों को अपने परिवारों समेत इस मेले में शिरकत करने और महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों की खरीदारी करके महिला सशक्तिकरण में योगदान देने का न्योता दिया। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर ने बताया कि इस मेले में करीब 62 स्वयं सहायता समूह हिस्सा ले रहे हैं और यह मेला 29 जनवरी तक जारी रहेगा। मेले दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए आचार, चटनी, मुरब्बे, जूट का सामान, आॅर्गेनिक हल्दी, शहद एवं अन्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए थे। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– बाइक रैली निकालने पर दो नामजद समेत लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

About The Author

Related Posts