पंजाब को सुरक्षा, विकास, सुशासन की नयी दिशा चाहिए, मान सरकार हर मोर्चे पर विफल: तरुण चुघ

पंजाब के विकास को लेकर भाजपा की बैठक

Published On

अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा है कि पंजाब को सुरक्षा, विकास और सुशासन की नयी दिशा की आवश्यकता है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा सहित हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

पार्टी की यहां शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार नयी दिल्ली में पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रो. सरचांद सिंह ख्याला और आलमबीर सिंह संधू ने श्री चुघ से मुलाकात की। बैठक में पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और संगठन मंत्री निवसुलु के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को मजबूत करने, पंजाब के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमावर्ती राज्य की चुनौतियों, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, बढ़ते नशे और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान चुघ ने कहा कि पंजाब देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य है। इसकी शांति, स्थिरता और समृद्धि भारत की एकता एवं अखंडता से सीधे जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में पारदर्शी प्रशासन, सकारात्मक बदलाव और विकास केंद्रित राजनीति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार कानून-व्यवस्था बनाये रखने में असफल रही है। राज्य में गैंगस्टर गतिविधियां, फिरौती, जेलों में हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमले और आम लोगों में बढ़ती असुरक्षा की भावना सरकार की नाकामी को दशार्ती है। उन्होंने कहा कि पंजाब को ह्यजंगलराजह्ण की ओर नहीं जाने दिया जा सकता।

चुघ ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि रेत खनन सहित कई मामलों में सरकार की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के संसाधनों का उपयोग राज्य के हितों के बजाय दिल्ली के राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है तथा प्रदेश सरकार रिमोट कंट्रोल से चलायी जा रही है। नशे के मुद्दे पर चिंता जताते हुए श्री चुघ ने कहा कि बड़े-बड़े दावों के बावजूद राज्य सरकार नशे पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है, जिससे पंजाब के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा और नशामुक्त समाज चाहता है, लेकिन सरकार उसकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।

धार्मिक और सामाजिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की पावन धरती पंजाब की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना प्रत्येक सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। धार्मिक भावनाओं और सिख संस्थाओं की मयार्दा से जुड़े मामलों को पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ संभाला जाना चाहिए।

चुघ ने कहा कि पंजाब के बेहतर भविष्य, सामाजिक सौहार्द, शांति और सर्वांगीण विकास के लिए दूरदर्शी सोच, जवाबदेह राजनीति और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी किसानों, युवाओं, व्यापारियों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पंजाब को विकास, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के नये दौर की ओर ले जाने के लिए संकल्पित है।

Amritsar News

About The Author

Related Posts