Punjab Weather Today: मौसम विभाग का फिर अलर्ट, मंडियों में पड़ा गेहूं, किसान परेशान

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब का मौसम लगातार करवट ले रहा है। जहां (Punjab Weather Today) पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी है। इसके साथ ही दोनों राज्यों के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश से भी तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने वाला है।

तापमान फिर से बढ़ेगा | Punjab Weather Today

मौसम विभाग के मुताबिक 27 या 28 अप्रैल से एक बार फिर दोनों राज्यों में पारा 40 डिग्री तक जा सकता है। अप्रैल के आखिरी दिनों में लू चलने के आसार नहीं हैं। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में मई के पहले 10 दिनों तक गर्मी के आसार नहीं हैं। प्री-मानसून बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी का प्रकोप अभी दिखाई नहीं दे रहा है। जो अक्सर अप्रैल के महीने में देखने को मिलता है। 2023 में प्री-मानसून सीजन हरियाणा और पंजाब में सबसे ज्यादा बारिश वाला सीजन साबित हो रहा है।

तेज हवा से टूटे पोल, बिजली गुल | Punjab Weather Today

रोहतक जिले में बारिश और तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़े कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। इतना ही नहीं कई बिजली के खंभे भी उखड़ कर नीचे गिर गए। जिससे करीब 40 गांवों की बिजली काट दी गई। 29 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। बादल भी हवा के साथ आते-जाते नजर आएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts