रेलवे ने 19 अक्तूबर से सात नयी विशेष ट्रेनें चलाने को दी मंजूरी

Published On

फरीदकोट (एजेंसी)। उत्तर रेलवे त्यौहारी सीजन में 19 अक्तूबर से सात नयी विशेष ट्रेनें चलाएगा। रेलवे के सूत्रों के अनुसार लोकमान्य तिलक टर्मिनस- हरिद्वार विशेष एसी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से शुरू होगी। हरिद्वार – लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष एसी एक्सप्रेस 16 अक्टूबर, बांद्रा टर्मिनस- निजामुद्दीन विशेष युवा एक्सप्रेस 16 को और 17 अक्टूबर को निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनस के लिए शुरू होगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस- लखनऊ विशेष एसी एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को ,लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए 18 अक्तूबर को रवाना होगी। नागपुर-अमृतसर विशेष एसी एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को अमृतसर के लिए शुरू होगी। अमृतसर-नागपुर के बीच विशेष एसी एक्सप्रेस 19 को चलेगी। सूत्रों के अनुसार यह सभी ट्रेनें साप्ताहिक है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों को ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड – 19 से संबंधित सरकार के सभी नियमों और अन्य सभी सावधानियों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts