राजोआणा की बहन चुनाव लड़ने को तैयार

Published On

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में आजीवन कारावास भुगत रहे बलवंत राजोआणा की बहन कमलदीप कौर संगरूर से संसदीय चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कमलदीप ने शनिवार को पटियाला जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात की है।

कमलदीप कौर ने कहा कि शनिवार को अकाली नेता उनके पास आए थे। उन्होंने अपने भाई को संदेश भिजवा दिया था। उनके भाई ने कहा कि अगर सभी सिख संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़वाते हैं तो लड़ लो। उन्होंने कहा कि वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर नहीं लड़ेंगी। अकाली दल की ओर से चुनाव लड़ेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts