नहर से मिला अज्ञात शव

Published On

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव बकैनवाला की टेलों से आज दोपहर एक नग्न व्यक्ति का गला सड़ा शव मिला जिसे खुईखेड़ा पुलिस ने पहचान और पोस्टमार्टम (Abohar News) के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इस बारे मेंं जानकारी देते हुए खुईखेड़ा पुलिस के एएसआई गुरनाम सिह ने बताया कि उन्हें गांववासियों से सूचना मिली कि बकैनवाला माईनर की टेलों में एक शव बहता हुआ जा रहा है।

जिस पर वे मौके पर पहुंचे और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य सोनू ग्रोवर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु करीब 55 साल है और उसके दाहिने हाथ पर काले रंग का धागा बंधा है और मृतक की एक टांग भी नहीं है। उन्होंने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

About The Author

Related Posts